News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पंचायत चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान जारी, सुबह से ही बूथों पर लम्‍बी कतार

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 29, 2021  |  6:35 PM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पंचायत चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान जारी, सुबह से ही बूथों पर लम्‍बी कतार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा व नेबुआ नौरगियां विकास खण्ड के मतदान बूथों में पंचायत चुनाव के लिए अंतिम चरण में गुरुवार को मतदान हो रहा है। सुबह से ही बूथों पर लम्‍बी कतार लगी है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुरुवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। खड्डा के 283 बूथों पर शाम 5 बजे 61प्रतिशत तो नेबुआ नौरगियां विकास खण्ड में 67.05 प्रतिशत मतदान हुए। मतदाता कड़ी सुरक्षा के बीच चार पदों पर प्रत्याशियों में गांव की सरकार के लिए मतदान किया। गांव की सरकार के लिए डाले गए मतों की गिनती दो मई की जाएगी। मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन काफी सतर्क है। सभी बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात की गई है। देर शाम तक कई बूथों पर मतदान की प्रक्रिया खबर लिखे जाने तक जारी रहा।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking