News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पतईं में लगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, नयी दिशा द्वारा हुआ आयोजन…क्षेत्र के सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2022  |  7:06 PM

504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पतईं में लगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, नयी दिशा द्वारा हुआ आयोजन…क्षेत्र के सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित

कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा हाटा विकास खण्ड के ग्राम सभा डुमरी चुरामन छपरा के टोला पतईं स्थित पंचायत भवन पर गुरुवार को प्रधान डिम्पल पांडेय के संयोजन में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कुशीनगर की चिकित्सकीय टीम द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं दवा का वितरण हुआ।

आपके लिए और..- पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश, फर्जी नंबर प्लेट...

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय निवासी सेवा निवृत्त सहायक निदेशक पीआरडी एवं युवा कल्याण चतुर्भुज मिश्र ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नयी दिशा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य का सबसे बड़ा धन है। आयुर्वेद सभी चिकित्सा पद्धतियों का मूल है। बचपन से ही हम सभी लोग इस विधा को अपनाकर अपने को स्वस्थ रखने का प्रयास करते रहते हैं। वस्तुतः आयुर्वेद व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिये आहार, विहार आदि का भी मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कुशीनगर के प्रभारी डा0 संत राम मौर्य ने कहा कि खाने में मोटे अनाज का अधिकाधिक प्रयोग कर और सोते समय हल्दी व काली मिर्च का पाउडर मिला दूध पीकर हम शरीर को कई प्रकार के रोगों से मुक्त रख सकते हैं। उन्होंने प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने की बात कही। योग प्रशिक्षक आदित्य दुबे ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की बात कही व लोगों को योग के गुण सिखाये।
शिविर में फार्मासिस्ट प्रमोद शुक्ल, योग प्रशिक्षिका अदिति सिंह, सुरेश मिश्र, मोनू सिंह आदि ने सेवाएं दी। इस शिविर में स्थानीय निवासियों के साथ कई गांव के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार मिश्र, अतिथियों का स्वागत प्रधान डिम्पल पांडेय व आभार सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान भठही बाबू सुभाष कान्दू, आशुतोष मिश्र, चंद्रशेखर पांडेय, सुधीश पांडेय, अंकेश पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, देवानंद, प्रकाम्य चतुर्वेदी, सावित्री देवी, मैना देवी, पार्वती यादव, कृष्ण प्रताप पांडेय, हेमंत मिश्र, निशांत मिश्र, हर गोविंद राव, ऋषिकेश पटेल इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking