कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले वांछित ट्रक स्वामी-चालक को तरयासुजान पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ट्रक पर आगे और पीछे अलग-अलग कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की घेराबंदी बढ़ती देख वह टोल प्लाजा से पहले ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोकने का प्रयास किया। ट्रक पर आगे UP51AT6492 और पीछे UP51AT8063 नंबर की प्लेट लगी थी। आरोप है कि चालक ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वाहन रोकने के बजाय पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया और जानलेवा तरीके से वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। हालांकि, टोल प्लाजा से पहले ही चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तरयासुजान थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास और कूटरचित नंबर प्लेट के इस्तेमाल की घटना को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई।
पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उपलब्ध सुरागों के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने घटना में वांछित ट्रक स्वामी/चालक रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि ट्रक पर आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगाई गई थीं। चेकिंग से बचने के लिए चालक द्वारा पुलिस टीम को निशाना बनाकर वाहन भगाने की कोशिश ने मामले को और गंभीर बना दिया। पुलिस अब प्रकरण में आरोपित के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रवि कुमार गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता, निवासी करनपट्टी, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ हैं। जिस पर इन धाराओं में मुकदमा थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 297/2026, धारा 318(4), 347(1), 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कार्यवाहक चौकी प्रभारी बहादुरपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार यादव तथा कांस्टेबल उपेन्द्र यादव, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…