रामकोला/कुशीनगर । थानाक्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च अक्षय तृतीया तथा ईद के पर्व को शांति पूर्ण माहौल में मनाने के लिए एवं पर्व में बाधा डालने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों को सचेत करने के लिए रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय के नेतृत्व में निकाली गयी।जिसमें थाने की फोर्स के साथ-साथ पीएसी के जवानों ने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए स्थानीय नगर में पैदल मार्च किया।फ्लैग मार्च टेकुआटार एवं लक्ष्मीगंज सहित थाना क्षेत्र के अन्य गांवों में निकला।इस दौरान एस.आइ.गौरव राय,एस.आइ मृत्युन्जय सिंह ,एस.आइ. राजीव यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह सहित थाने की फोर्स तथा पीएसी के जवान मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…