कसया/ कुशीनगर । जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धुस पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद इकाई की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी को अध्यक्ष और डॉ. उमाशंकर नायक सचिव चुने गए।बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी/ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश पटारिया और पर्यवेक्षक डॉ. क्षेत्रपाल यादव की देखरेख में सम्पन्न हुई। नवागत जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी और जिला सचिव डॉ. उमाशंकर नायक के अलावें डॉ. सूर्यभान कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. स्वप्निल श्रीवस्तव वित्त सचिव, डॉ. अरविंद कुमार संपादक, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव अपर सचिव, डॉ. अमित राय केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य चुने गए।
मौजूद संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती और आप सभी के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करता रहूंगा।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…