News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा आमजनता को बताएगी एक सप्ताह तक योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2021  |  3:28 PM

757 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा आमजनता को बताएगी एक सप्ताह तक योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धिया

पिपरा बाजार/कुशीनगर ।उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार के चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी की है। इसके लिए 19 मार्च से 26 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव जैसा माहौल दिया जाएगा।भाजपा कुशीनगर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द के अनुसार कार्यक्रमों का सिलसिला 19 मार्च से शुरू होगा।इस दिन जिला मुख्यालय पर अभिनंदन उत्सव समारोह आयोजित होगा।जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण और विकास पुस्तिका का विमोचन होगा।इसके अलावा दिव्यांग जनों को उपकरण, वृद्धा और विधवा पेंशन हेतु प्रमाण पत्र वितरित करने की योजना और कार्यकर्ताओं द्वारा मन्दिरों में हनुमान चालीसा और सुन्दर काण्ड का पाठ होगा। चौक चौराहों पर झण्डा -पताका लगाया जयेगा तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यापर्ण किया जायेगा।
बीस मार्च को विधान सभा वार कार्यक्रम होंगे।इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा।21 मार्च को सभी 14 ब्लाको के मुख्यालय पर एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया जाएगा।इस दिन नगरीय क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियां बताने के लिए कार्यक्रम होंगे।22 मार्च को विधानसभा वार मातृ शक्ति का अभिनंदन समारोह आयोजित करना है।23 मार्च को जिला पंचायत के हर वार्ड में युवा सम्मेलन आयोजित होगी।इसी तरह 24 मार्च को जिला केंद्र पर प्रवासी श्रमिक,रेहड़ी,पटरी दुकानदारों के जागरूकता के लिए कार्यक्रम होगे।25 और 26 मार्च को जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा।इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य बाटेंगे।
मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने प्रतिदिन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय कार्यक्रम प्रमुख बनाए गए हैं। इसी तरह 19 मार्च के कार्यक्रम के समन्वय के लिए जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी,20 मार्च के लिए जिला महामंत्री प्रदीप राणा प्रताप राव,21 मार्च के लिए जिला उपाध्यक्ष विवेकानन्द पाण्डेय और मनोज जायसवाल,22 मार्च के लिए जिला मंत्री श्रीमती सुषमा शर्मा,23 मार्च के लिए जिला मंत्री बलिराम यादव,24 के लिए जिला उपाध्यक्ष सीता सिंह और 25 व 26 मार्च के लिए जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल को जिम्मेदारी दी गई है।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

संबंधित खबरें
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking