खड्डा/कुशीनगर। अंतिम चरण के मतदान को लेकर गुरुवार को प्रशासन सहित पुलिस बल पुरी तरह मुश्तैद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह, एडीएम विन्ध्वासिनी राय, एस एच ओ रामकृष्ण यादव, थाना पेट्रोलिंग टीम के साथ क्षेत्र के सोहरौना सहित कई बूथों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी गांवों में भ्रमण कर भीड़ को हटाती दिखी। कई मतदान केन्द्र पर चिलचिलाती धूप में महिलाओं की लम्बी कतार लगी रही। टेंट व छाया की कोई ब्यवस्था न होने से लाइन में लगे लोग पसीने से सराबोर दिखे। लाइन में नवजात बच्चे को लिए कई महिलाएं मतदान करने को विवश दिखीं तो कोविड़-19 से बेपरवाह मतदाता दो गज दूरी को भी भूल गए।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…