कसया/ कुशीनगर । अंतराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर सा. स्वास्थ्य केंद्र के स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा किशोरियों व महिलाओ को माहवारी स्वछता से सम्बंधित सलाह दीं गयी l इस अवसर पर स्वस्थ्य केंद्र द्वारा नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न. 7 सिद्धार्थ नगर धनहा उर्फ़ मल्लूडीह के आदर्श ग्राम पंचायत भवन पर गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर नगर के किशोरियों व महिलाओ और पुरुषो को माहवारी सम्बंधित स्वछता की जानकारी देते हुए स्वस्थ्य केंद्र के डॉ. एस. के. सिंह ने बताया कि माहवारी के समय स्वछता पर विशेष ध्यान रखना चाहिए l माहवारी के समय व्यायाम, आयरन युक्त गोलिया व भोजन का सेवन स्त्रियों को करना चाहिए,साथ ही माहवारी के समय पुरुषो को भी स्वछता का ध्यान रखना चाहिए, इसके अलावा चिकित्सक श्री सिंह ने बताया कि माहवारी में उपयुक्त सेनेटरी पैड को खुली जगहों पर न फेके,किसी किशोरी को महीने में दो बार माहवारी आये तो उसको एक बीमारी समझ कर तत्काल डॉक्टर से सलाह लें,माहवारी हर महीने न आये तो उसको भी अन्यथा न लेकर डॉक्टर से सलाह लें l
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओ व किशोरियों में सेनेटरी पैड, आयरन की गोली,ओडीएस पाउडर,क्लोट्राईमाजोल,डायशायक्लोमिन,मेट्रोलजिल आदि दवाये वितरित की गयी l इस मौके पर डॉ. सावित्री सिंह,मीरा दूबे,बीरेंद्र शर्मा,अमेरिकन खरवार,रीमा पाठक, उर्मिला देवी,संगीता, आशा, कुसुम,सूरज, अमजद अली, राजकुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे l
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…