News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में होली पर खूब उड़ा अबीर गुलाल,लोगों ने जमकर खेली होली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2021  |  7:55 PM

1,951 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में होली पर खूब उड़ा अबीर गुलाल,लोगों ने जमकर खेली होली

गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

पडरौना। होली का त्योहार जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों से जिला सराबोर नजर आया। हर तरफ अबीर उड़ता दिखा। लोगों ने सामूहिक रूप से आखत डाले और मतभेद भुलाकर त्योहार मनाया।

होली पर सुबह से ही लोग उत्साहित नजर आए। हर तरफ लोगों को मस्ती करते देखा गया। सोमवार की सुबह लोगों ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर सामूहिक रूप से आखत डाले। इसके बाद रंग खेलना शुरू किया। गांव-गांव हुरियारों की टोलियां निकलीं। देर शाम तक हर तरफ रंग बरसता रहा। होली पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखाई दिया। बच्चे अपने साथियों के साथ पिचकारी से एक-दूसरे पर रंग फेंकते हुए देखे गए। होली में लोगों के चेहरे इस प्रकार से रंगे गए थे कि होली खेलने वाले लोगों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने सुबह से शाम एक-दूसरे के घर पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दीं। छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। हर उम्र के लोग मस्ती करते देखे गए। पडरौना नगर से सटे सिधुवा बाजार में लोगों ने फाग गीत गाकर एक दूसरे को साथ होली खेली। सुखपुरा क्षेत्र के समाजसेवी युवा नेता अभयानंद कुशवाहा के अगुवाई में युवाओं ने अबीर गुलाल लगाकर सेल्फी लेकर यादगार पल बनाया तो सिधुवा क्षेत्र के माने जाने वाले संत राम बालक दास त्यागी को युवाओं ने अबीर गुलाल लगाकर उनके साथ सेल्फी ली।

युवाओं ने साथियों को लगाया रंग

होली पर युवाओं की टोली हुड़दंग करती नजर आई। अपने साथियों के साथ जमकर युवाओं ने जमकर होली खेली। गुलाल व अबीर के साथ रंग और स्प्रे से भी होली खेली गई। जगह-जगह लोगों ने डीजे और स्पीकर लगाकर होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। युवाओं के साथ ही बुजुर्ग व महिलाएं भी थिरकती नजर आईं। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के आवास पर होली के दिन सुबह से शाम तक एक-दूसरे अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई गई। इसके अलावा भाजपा नेता रितिक सिंह गौतम के आवास पर आए लोगों को पकवान खिलाकर होली कि बधाई दी ‌। नगर से सटे सिधुवा बाजार में होली पर फाग गीत गाते हुए एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाया। सुखपुरा में युवा समाजसेवी सुरजीत कुशवाहा ने अपने टोली के साथ दोस्त हित मित्र के घर घूम घूम कर एक दूसरे को अगर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात

होली के त्योहार पर पडरौना शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। शहर के प्रत्येक चौराहे और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसबल तैनात रहा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाया गया।

एसपी के साथ पुलिस वालों ने लगाया गुलाल

पुलिस लाइन में मंगलवार को नवागत एसपी सचिंदर पटेल ने पुलिस कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली। जैसे ही होली के गीत शुरू हुए तो पुलिस वाले भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाए। उनके साथ सीओ संदीप बर्मा इंस्पेक्टर पडरौना अनुज कुमार सिंह भी जमकर झूमे। पुलिस वालों ने एसपी के साथ सभी पर अबीर-गुलाल उड़ाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking