News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनो का प्रमाणपत्र/चिन्हांकन/उपकरण किये जायेंगे वितरित

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 4, 2021  |  4:50 PM

798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनो का प्रमाणपत्र/चिन्हांकन/उपकरण किये जायेंगे वितरित
  • दिव्यांगजनो हेतु शिविर का आयोजन ब्लॉकवार निर्धारित
  • शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनो का प्रमाणपत्र/चिन्हांकन/उपकरण किये जायेंगे वितरित

कुशीनगर सू0वि0 04.02.2021/ मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि दिव्यांगजन को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुक्ल कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से विकास खण्ड पर व्रहद चिन्हाकंन /वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित होने वाले चिन्हाकंन/वितरण शिविर योजनाओं/कार्यक्रमो का से दिव्यांगजन को लाभान्वित किया जाएगा।
इस क्रम में दिनांक 10.02.2021 को 10.30 से 04.00 बजे तक विकास खण्ड हाटा में ,सुकरौली, मोतीचक, नगर पालिका परिषद -हाटा। दिनांक 11.02.2021 को 10.30 से 04.00 बजे तक विकास खण्ड कसया परिसर में नगर पालिका परिषद-कुशीनगर।दिनांक 12.02.2021 को 10.30 से 04.00 बजे तक विकास खण्ड फाजिलनगर परिसर में फाजिलनगर व तमकुहीराज। दिनांक 15.02.2021 को 10.30 से 04.00 बजे तक विकास खण्ड सेवरही परिसर में, दुदही, नगर पंचायत सेवरही। दिनांक 16.02.2021 को 10.30 से 04.00 बजे तक विकास खण्ड पडरौना परिसर में ,विशुनपुरा, नगर पालिका परिषद पडरौना। दिनांक 17.02.2021 को 10.30 से 04.00 बजे तक विकास खण्ड कप्तानगंज परिसर में रामकोला, नगर पंचायत कप्तानगंज, नगर पंचायत रामकोला।दिनांक 18.02.2021 को 10.30 से 04.00 बजे तक विकास खण्ड खड्डा परिसर में, नेबुआ नौरंगिया, नगर पंचायत खड्डा। दिनांक 19.02.2021 को 10.30 से 04.00 बजे तक विकास भवन परिसर, रविन्द्र नगर, पडरौना में शिविर में छुटे हुए समस्त विकास एवं नगर पालिका/नगर पंचायत के दिव्यांगजन के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण जैसे- ट्राइसाइकिल,व्हीलचेयर, बैशाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्टकेन ( दिव्यांगजन हेतु)
बनावटी अंग कैलिपर्स, कृत्रिम हाथ कृत्रिम पैर आदि का चिन्नहांकन/वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदक की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक (मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र), यू0 डी0आई0डी0, कार्ड, आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46080 तथा शहरी क्षेत्र के लिए 56460 से अधिक न हो,(मा0 सांसद, मा0 विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, द्वारा निर्गत किसी एक से हो), आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का होने पर जाति प्रमाणा -पत्र, आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार का नवीन फोटोग्राफ होना आवश्यक है।
उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारी/ समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत/ मुख्य चिकित्साधिकारी/ मेसर्स, भट्ट सर्जिकल्स, डी-33, मल्का गज नई दिल्ली/ मेसर्स प्रोस्थेटिक एंड आर्थेटिक रिहेबिलिटेशन क्लीनिक, कृष्णा नगर नई दिल्ली/ मेसर्स पी0 एंड ओ0 इंटरनेशनल प्रा0लि0, लाजपत नगर, नई दिल्ली सहित सभी सम्बन्धित गण को निर्देशित किया है की खण्ड विकास अधिकारी अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारियों/अधिकारियों के माध्यम से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सुदूर ग्रामीण अंचलों में निवासरत
दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक संख्या में उनकी उपस्थिति संबंधित निर्धारित स्थल पर पहुचाना सुनिश्चित करायेंगे। तथा चिन्हाकंन/वितरण स्थल तिथिवार चिकित्सको की टीम गठित कर दिव्यांगजन को चिन्हाकंन/वितरण स्थल पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गत कराते हुए प्रत्येक दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु चिन्ह्ति करेंगे। चिन्हाकंन शिविर में ही पोलियो करेकिटव सर्ज़री एवं AES/JE से प्रभावित दिव्यांग बच्चों का भी चिन्हाकंन। ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र पत्र नही है उनको शिविर स्थल पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking