News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हार-जीत का समीकरण बैठा रहे प्रत्याशी व समर्थक, चौक-चौराहों पर चाय के साथ चुनावी चर्चा गरम

Sanjay Pandey

Reported By:

May 1, 2021  |  12:17 PM

1,113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हार-जीत का समीकरण बैठा रहे प्रत्याशी व समर्थक, चौक-चौराहों पर चाय के साथ चुनावी चर्चा गरम WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर | कुशीनगर जनपद में गुरुवार को पंचायत चुनाव के बाद खड्डा के ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्याशी और उनके समर्थक हार- जीत का आंकड़ा लगाने में लग गए हैं। मतदान का बढ़ा प्रतिशत और मतदाओं की खामोशी ने प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा दी है। कोई भी प्रत्याशी खुद की जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। मतगणना भले ही 2 मई को होगी, लेकिन चौक-चौराहों सहित गांव में अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में एक- एक वोट पर गुणा गणित व कयासवाजी का दौर शुरु हो गया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

खड्डा विकास खण्ड में गुरूवार को 4 जिला पंचायत, 110 क्षेत्र पंचायत तथा 72 ग्राम पंचायत के लिए मतदान हुआ। तो वहीं नेबुआ नौरगियां के जिला पंचायत पद के 4, प्रधान पद के कुल 77, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 112, वार्ड सदस्य पद 991पदों के लिए गुरुवार की देर शाम तक वोट पड़े। देर शाम मतदान का प्रतिशत आया जो खड्डा में 61 प्रतिशत एवम् नेबुआ नौरंगिया में 67 प्रतिशत रहा। चुनाव में पहली बार नए मतदाताओं ने बढ़चढ़कर गांव की सरकार बनाने में हिस्सा लिया। बढ़े हुए मतदान ने जहां प्रत्याशियों की चिंता बढ़ाई है वहीं, हार जीत के आंकड़े भी गड़बड़ाए हैं। मतदाता की खामोशी भी प्रत्याशियों के होश उड़ाए हुए हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत के दावे कर रहे हैं। अपने-अपने जीत के दावों के बीच ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की सुगबुगाहट भी शुरु हो गई है। अब जो भी हो 2 मई को मतगणना के बाद ही अटकलों पर बिराम लगेगा लेकिन मतगणना पूर्व जगह जगह किसको कितना वोट मिल रहा है, कौन कौन कट गया, जीत पक्की है, इसको लेकर गांव- गांव दिन रात मंथन चल रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking