पिपरा बाजार/कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के पडरही चौराहे के निकट दुसाधीपट्टी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम पम्प का भव्य शुभारम्भ हुआ पम्प का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के पीआरओ रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य फूलबदन कुशवाहा,सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने फीता काट कर किया।पेट्रोल पम्प के मालिक ध्रुव नारायण कुशवाहा व पवन कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनन्दन किया।इस मौके पर खड्डा पूर्वी वार्ड नं 6 के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अनिल कुशवाहा ने अपने टीम के साथ उपस्थित होकर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया।बताते चलें कि नेबुआ से कटाहीं भरपुरवा जाने वाली सड़क पर यह पहला पेट्रोल पम्प है,पेट्रोल पम्प के लगने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।लोगों को अब डिजल और पेट्रोल लेने के लिए दूर नहीं जाना होगा।इस कार्यक्रम में राजेश कुशवाहा,विजय कुशवाहा,दीपराज कुशवाहा,संतोष कुशवाहा,ओमप्रकाश कुशवाहा,सदावृक्ष कुशवाहा,दीनानाथ कुशवाहा, सिद्धार्थ कुशवाहा,अजय कुशवाहा,दिवाकर कुशवाहा, संजय चौरसिया,संजय यादव आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे हैं।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…