News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा:सीएचसी तुर्कहां पर हुआ कोविड-19 के दूसरे चरण का टीकाकरण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 28, 2021  |  4:46 PM

889 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:सीएचसी तुर्कहां पर हुआ कोविड-19 के दूसरे चरण का टीकाकरण

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के सीएचसी तुर्कहां पर गुरूवार को कोविड-19 के दूसरे चरण का टीकाकरण किया गया। इस दौरान सीएचसी परिसर की साफ-सफाई कर सुसज्जित किया गया था। इस दौरान 218 लोगों के सापेक्ष दोपहर तक 102 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अभियान का निरीक्षण एसडीएम अरविंद कुमार ने करते हुए आवश्यक सुझाव दिया।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.प्रभु कुमार ने बताया कि पहले चरण में 198 लोगों का टीकाकरण किया गया था। गुरूवार को 218 लोगों के लिए टीकाकरण कार्य शुरू हुआ जिसमें स्वास्थ्यकर्मी, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी जैसे करोना योद्धाओं का टीकाकरण हुआ। सर्वप्रथम स्वास्थ्यकर्मी, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान सीएचसी में दो टेबल बनाए गए थे। एक टेबल पर 6 कर्मचारी यानि दो पुलिस व चार महिला कर्मचारी नियुक्त थे। उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने वैक्सिनेशन कार्य का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के मानिटर जगरनाथ शर्मा, डा. पीएन गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, डा.आनंद मणि त्रिपाठी, डा. एपी राय, अवधेश कुमार, आलोक यादव, बंदना सिंह, ममता गिरी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, प्रेमा मिश्रा, विनोद गोविंद राव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुशवाहा, यूनिसेफ के सुबास प्रभाकर, भावना, संध्या चौरसिया, रीना शर्मा, सिद्धनाथ चौधरी, सतीश कुमार, संगीता धीमान समेत तमाम स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking