खड्डा/कुशीनगर | दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता संजय सिंह के घर में हुए लूट के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने को लेकर कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर खड्डा के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की।
खड्डा तहसील से जुड़े अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री अवधेश यादव की अगुवाई में गुरुवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने बताया कि दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता संजय सिंह के घर में बीते 16 फरवरी को हुए लूट के मामले में कोई पुलिसिया कार्यवाही नहीं की गई। आक्रोश का इजहार करते हुए अधिवक्ताओं ने इस घटना में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, अनूप मिश्रा, कुमोद चन्द शर्मा, अनिल सिंह, दीनानाथ सिंह, अमियमय मालवीय, मोहन कुशवाहा, अजय चौहान, दयानंद मणि त्रिपाठी, अजय गुप्ता, गणेश कुशवाहा, सतीश मद्धेशिया, ज्योतिर्मय मालवीय, अरविंद पाण्डेय समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…