संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। घने कोहरे को देखते हुए खड्डा आईपीएल चीनी मिल में गाडियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य तेजी से हो रहा है। चीनी मिलकर्मी डेढ़ महीने से लगातार रिफ्लेक्टर लगाने के कार्य में जुटे हुए हैं।
उक्त आशय की जानकारी चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार ने देते हुए बताया कि चीनी मिल द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के लिए ट्रैक्टर के आगे सफेद, ट्राली के दोनों साइड में पीला और ट्राली के पीछे लाल रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है। इससे कोहरे में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आई है। आईपीएल मुख्यालय से भ्रमण पर आए डॉ. उपेंद्र सिंह तेवतिया ने बताया कि यातायात नियमों के अनुसार वाहनों पर रिफ्लेक्टर होना जरूरी है। चीनी मिल प्रवन्धन द्वारा अभियान चलाकर गेट पर गन्ना लेकर आ रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा रही है और यातायात नियमों का पालन कराने में जुटी हुई है। उक्त अभियान में उप गन्ना प्रवन्धक विनोद तोमर, सचिव सुबाष राम, मुन्ना सिंह सहित मिल के कर्मचारी जुटे हुए हैं।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…