News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम और तहसीलदार ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया, शौचालय निर्माण शुरु!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 31, 2021  |  5:48 PM

1,947 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम और तहसीलदार ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया, शौचालय निर्माण शुरु!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर पड़रहवा व पकडी बृजलाल में बंजर भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण से शौचालय निर्माण में आ रही बाधा को एसडीएम अरविंद कुमार व तहसीलदार डा. एस.के राय ने रविवार को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच अतिक्रमण को हटवाते हुए शौचालय निर्माण शुरु करा दिया।
बताते चलें कि लक्ष्मीपुर पड़रहवा व पकड़ी बृजलाल मौजे में सड़क किनारे सरकारी जमीन को सार्वजनिक शौचालय बनाने हेतु चिन्हित किया गया था परंतु उस पर लोगों ने अपना अधिकार जताते हुए विवाद कर कार्य रुकवा दिया था। रविवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार तहसीलदार डॉ. एस.के राय,थानाध्यक्ष आर. के. यादव, एस आई अजय पटेल, एडीओ पंचायत सीताराम, ग्राम पंचायत सचिव अनिल मौर्या सहित विभागीय लोग मौके पर पहुंचे। अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए जमीन को चिन्हित कर निपटारा करा दिया गया।
इस संबंध में एसडीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि पकड़ी बृजलाल व लक्ष्मीपुर पड़रहवा में सरकारी जमीन पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की बाधा समाप्त कराकर निर्माण शुरू करा दिया गया है। बंजर जमीन पर अवैध कब्जा व इसे क्रय- विक्रय करने की शिकायत मिली है। इसके साथ ही काश्तकारी जमीन पर जबरन कब्जा की शिकायत मिली है। राजस्व टीम गठित कर सरकारी जमीन मुक्त कराया जाएगा।काश्तकारी जमीन पर कब्जे की भी जांच व अतिक्रमण के विरुद्ध नोटिस का आदेश तहसीलदार को दिया गया है।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking