News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा एसडीएम ने पुलिस व आबकारी टीम संग की छापेमारी

Sanjay Pandey

Reported By:

May 29, 2021  |  8:45 PM

695 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा एसडीएम ने पुलिस व आबकारी टीम संग की छापेमारी WhatsApp
Responsive image
  •  छापेमारी में एसडीएम ने तीन दुकानों पर लगाया 2000-2000 का जुर्माना
  • अवैध शराब बनाने व बेचने वालों की खैर नहीं- सीओ

खड्डा/कुशीनगर। डीएम एस.राजलिंगम व एसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने पुलिस व आबकारी विभाग की टीम संग शराब की दुकानों पर छापेमारी की। एसडीएम व पुलिस तथा आबकारी विभाग की एक साथ छापेमारी से अवैध व मिलावटी मदिरा बेचने वाले शराब माफियाओं की बेचैनी बढ़ गई। एसडीएम ने छितौनी क्षेत्र के दो देशी शराब एवम् एक अग्रेजी शराब की दुकान पर 2000- 2000 का जुर्माना लगाया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

शनिवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह, आबकारी निरीक्षक गोपाल श्रीवास्तव, एस एच ओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता के साथ पनियहवा व छितौनी के चार आबकारी की दुकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने स्टाक व रेट की चेकिंग, अवैध शराब निर्माण का भी सघन चेकिंग किया। उन्होंने सेल्समैन को कोरोना गाइड लाइन के तहत ही शराब बेचने का निर्देश दिया। सीओ शिवाजी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि पनियहवा व छितौनी के चार देशी सहित अंग्रेजी शराब बेचने की दुकानों का जांच किया गया। दो देशी शराब व एक अंग्रेजी शराब की दुकानों पर साफ- सफाई सही नहीं पाई गई व दुकान में सेनेटाइजर भी नहीं था जिसके कारण 2000- 2000 का जुर्माना लगाया गया। छापेमारी की इस कार्रवाई से दुकानों पर हड़कंप मच गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking