News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कृषि गोष्ठी मेला का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 23, 2021  |  6:20 PM

844 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कृषि गोष्ठी मेला का हुआ आयोजन

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष सफलता के साथ पूर्ण होने पर किसानों के लिए गन्ना विकास समिति छितौनी के परिसर में मंगलवार को कृषि गोष्ठी/मेला का आयोजन कर कृषि विकास के बारें में किसानों को जानकारी दी गई।गन्ना समिति में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेबुआ नौरंगिया के ब्लॉक प्रमुख शंशाक दूबे व काग्रेंस जिलाध्यक्ष राजकुमार स़िह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने किसानों को सम्वोधित करते हुए कहा की केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है। धान व गेहूं खरीद के लिए क्रय केन्द्र के माध्यम से सरकारी खरीद की जा रही है। खाद, बीज के लिए किसानों को कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है। आईपीएल चीनी मिल के गन्ना प्रवंधक सुधीर कुमार ने किसानों के आय में बृद्धि लिए अनेक तरकीबों की जानकारी देते हुए गन्ने के एक आंख के टुकड़े की बुआई की सलाह देते हुए सहफसली खेती पर जोर दिया। कृषि गोष्ठी में काग्रेंस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, केन विभाग के मुन्ना सिंह, सचिव खड्डा सुबाष राम, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोहन कुमार सहित अन्य ने कृषि के के सम्वंध में अपने विचार रखे। इस दौरान प्रधान संघ के तहसील अध्यक्ष सन्तोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती

हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…

सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव
सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव

हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking