News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कोविड के संक्रमण को देखते हुए विधायक व एसडीएम ने किया दौरा

Sanjay Pandey

Reported By:

May 22, 2021  |  7:54 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोविड के संक्रमण को देखते हुए विधायक व एसडीएम ने किया दौरा
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के वितरण की देखी हकीकत
  • आर आर टी टीम द्वारा संक्रमण के लक्षणों से ग्रसित मरीज तथा ट्रेसिंग सर्वे कार्य सहित दवा कीट वितरण का घर- घर जाकर किया सत्यापन
  • टीकाकरण के लिए विधायक व एसडीएम का विशेष अभियान चलाने पर जोर

खड्डा/कुशीनगर। एसडीएम अरविंद कुमार का जिला अस्पताल में कोविड अस्पताल की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही खड्डा तहसील क्षेत्र में कोविड महामारी को लेकर सक्रियता चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

शनिवार को खड्डा विधायक के संग उपजिलाधिकारी ने खैरी, जूड़ाछपरा सहित अन्य गांव में कोटेदारों द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की नि:शुल्क राशन ब्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोगों को टीकाकरण के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व एसडीएम अरविंद कुमार ने शनिवार को नि:शुल्क राशन वितरण का खैरी व जूड़ाछपरा में आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोटेदार चन्द्रभान वर्मा से पात्र लाभार्थियों को यूनिट के हिसाब से शत प्रतिशत खाद्यान्न देने का निर्देश दिया। दुकानदार को मास्क पहनकर वितरण करने, सोशल डिस्टेशिंग के साथ बारी बारी से लाईन में लगवाकर बितरण हेतु निर्देशित किया। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि टीकाकरण व सरकारी निर्देशों का पालन कर ही कोरोना से हम जंग जीत सकते हैं ऐसे में सभी लोग अफवाह पर ध्यान न देते हुए सुरक्षा कवच के रुप में टीकाकरण कराएं। इसके बाद विधायक व एसडीएम ने जूड़ाछपरा गांव में निगरानी समितियों से गांव के कोरोना लक्षणयुक्त लोगों की रिपोर्ट तलब करते हुए संगिनी द्वारा दवा कीट वितरण की जानकारी लेकर दूरभाष से मरीजों से बात कर स्वयं घर- घर जाकर मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान ग्राम प्रधान खैरी सूर्यजीत, जूड़ाछपरा छोटेलाल गोड़, संगिनी किरन शर्मा, आशावर्कर जड़ावती यादव, जगिया देवी, विना चौबे, लालमती भारती, शर्मिला भारती, लालती, राजनी शर्मा, सीमा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking