Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस
Advertisement

भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Nov 29, 2026, 2:30 PM IST • अब तक 13 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा तहसील क्षेत्र के भुजौली बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बूथ संख्या 144 से 149 तक 100 से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल और खड्डा के खंड विकास अधिकारी ने शिविर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम डा.संतराज सिंह बघेल ने एवं बीडीओ खड्डा ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का जायजा लिया।एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

Advertisement

मौके पर लेखपाल अभिमन्यु मिश्रा, सुपरवाइजर, बीएलओ, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, कोटेदार और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #खड्डा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi