News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: छितौनी उपनगर में मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन, 700 निर्धनों के बीच किया गया कंबल वितरण!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2021  |  7:53 PM

1,050 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: छितौनी उपनगर में मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन, 700 निर्धनों के बीच किया गया कंबल वितरण!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के छितौनी उपनगर में मातृशक्ति सम्मान एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे रहे। कार्यक्रम में सांसद ने जहां भाजपा के बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं 700 निर्धनों के बीच कंबल वितरण किया।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता व प्रिसू गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय दूबे ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम में सांसद श्री दूबे ने 700 निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गरीबों एवं असहायों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है। जरूरतमंद की सेवा पुनीत कार्य है।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, विवेकानंद पांडेय, अजय गोविंद राव, कुणाल राव, चन्द्रप्रकाश तिवारी, दीपू सरावगी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान लोगों ने छितौनी नगर पंचायत का नाम बदलकर पनियहवा करने,पनियहवा-छितौनी-तमकुही रोड रेललाइन परियोजना शुरू कराने, बंद चीनी मिल चलाने, बैंक स्थापित करने, पनियहवा से छितौनी सड़क तक बनवाने की मांग की। इस दौरान जयप्रकाश उपाध्याय, रामसहाय दूबे, नरेन्द्र चौरसिया, सुबास पहलवान, रामानुज मिश्रा, प्रदुम्न तिवारी, राजेन्द्र मणि तिवारी, अजय गोविन्द राव, पारस गिरी, जयप्रकाश सिह, संजय हमदर्द, दीपू सरावगी, प्रशान्त मिश्रा, ‘गुरु’ आनन्द सिंह, कर्मवीर साहनी ग्राम प्रधान नागेन्द्र चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक डा.रामबाबू गुप्ता व प्रिशू गुप्ता ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन बृंदा प्रसाद ने किया।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking