खड्डा/कुशीनगर।गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड पर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निर्देश पर चेकिंग के दौरान सोमवार को ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने दबोच कर चोरी के मोबाइल व नगदी बरामद किया है। पडरौना चौकी के प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि काफी दिनों से वांछित चल रहे एक शातिर की तलाश के क्रम में कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से जरिए मुखबीर की सूचना के आधार पर एक युवक की संदिग्ध हालत में पाकर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा।टीम ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से चोरी की एक सैमसंग मोबाइल व नकदी 1200 रूपए बरामद हुआ है। उसके ऊपर जीआरपी थाना गोरखपुर धारा 380 तथा धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार अभियुक्त ध्रुप साहनी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर आठ नगर पंचायत खड्डा को जेल भेज दिया गया है। टीम में हे.का. चन्द्रजीत यादव, अश्वनी कुमार राय आदि शामिल रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…