News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: दस्तक कोचिंग संस्थान पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम!

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 14, 2021  |  5:35 PM

954 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दस्तक कोचिंग संस्थान पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा बाईपास रोड़ पर स्थित दस्तक कोचिंग संस्थान पर रविवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सेवाओं में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दस्तक से शिक्षा ग्रहण सेना, पुलिस सहित अन्य विभागों में सेवा दे रहे लोगों को मेडल व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन सहित दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुप्रीयमय मालवीय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र, छात्राओं के लिए संस्थान के अनुभवी लोगों के द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। प्रतियोगिता के इस दौर में छात्रों को प्रशिक्षण देकर संस्थान के प्रयासों से युवक, युवतियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में एक दर्जन सरकारी नौकरी में चयनित लोगों को सम्मानित किया गया। संस्थान के डायरेक्टर श्रवण कुशवाहा ने सभी का आभार प्रकट किया । संचालन दयाशंकर सागर ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर कुशवाहा, उदय प्रधान, रामप्रताप प्रजापति, विपिन ओझा, विवेक ओझा, विजय कुशवाहा, बृजेश कुमार, महंथ यादव, दुर्गेश पाठक, अख्तर अली, सतीश, मनीष, कमलेश, त्रिवेणी कुशवाहा, बबलू, राजकपूर आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking