News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नारायणी नदी उस पार, शराब की सूचना पर गयी पुलिस टीम का नाव नदी में पलटी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 18, 2020  |  4:04 PM

2,266 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नारायणी नदी उस पार, शराब की सूचना पर गयी पुलिस टीम का नाव नदी में पलटी
  • नारायणी नदी उस पार, शराब की सूचना पर गयी पुलिस टीम का नाव नदी में पलटी, कोई हताहत नही
  • अबैध शराब तस्करों के विरुद्ध निरन्तर अभियान जारी रहेगा:एसपी कुशीनगर
  • खड्डा थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर। अबैध शराब तस्करों की कमर तोड़ने के लिये जिले के विनोद कुमार मिश्र की पुलिस लगातार प्रयासरत रहते हुये शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर रही है। इस क्रम में खड्डा पुलिस नदी उस पार दबिश देने आज गयी थी, मौके से पन्द्रह पेटी शराब भी बरामद हुआ, जिसे लेकर वापस आते समय नदी में असन्तुलित होकर नाव पलट गई, नाव में सवार सभी लोग तैरकर बाहर निकल गये, कोई अप्रिय सूचना नही है।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

आइये जानते है पूरा मामला

जनपद पुलिस के संज्ञान में यह बात आयी थी कि कुछ बिहार प्रान्त निवासी शराब के अवैध करोबारी नारायणी नदी में नाव के माध्यम से नेपाल एंव महराजगंज की ओर से शराब ले जाया करते है। इस सूचना पर उस क्षेत्र के थानों द्वारा अभियूचना संकलन किया जा रहा था और जिसमे आज दिनांक 18.अगस्त को थानाक्षेत्र खड्डा में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर थाना खड्डा की पुलिस टीम द्वारा शाहपुर गांव के सामने नारायणी नदी के उस पार उत्तर तरफ नदी के किनारे तस्करी हेतु रखी हुई 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई थी। शराब वहां रखने वाला व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर फरार हो गया पुलिस टीम द्वारा नाव से बरामद शराब लेकर वापस आते समय नदी में बहाव तेज होने के कारण नाव का संतुलन विगड़ जाने से नाव पलट गयी। नाव में मौजूद सभी लोग तैरकर सुरक्षित पानी से बाहर निकल आये किन्तु बरामद अवैध शराब व पुलिस कर्मियों के मोबाइल फोन पानी में डूब गये। अन्य कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई है।

क्या कहते है पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र?

पुलिस अधीक्षक ने बताया की इस संबंध में सभी प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में अवैध शराब के कारोबारियों के विरुध्द दविश के दौरान पर्याप्त संसाधन व पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही दविश दी जाय तथा सतर्कता बरती जाय। अवैध शराब तस्करों के विरुध्द अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर वाइक सवार टेलर के…

शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद
शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद

कुशीनगर । इस संसार में मानव जीवन को परमात्मा ने शाकाहारी बनाया है इसीलिए…

“कलयुगी बाप बना कातिल: 6 माह के मासूम का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, तीन दिन में हुआ गिरफ्तार”
“कलयुगी बाप बना कातिल: 6 माह के मासूम का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, तीन दिन में हुआ गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

“कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का इनाम, शानदार काम पर एसपी ने किया सम्मान”
“कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का इनाम, शानदार काम पर एसपी ने किया सम्मान”

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking