News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम व तहसीलदार ने की पंचायत चुनाव के मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, लगभग 12 वीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 27, 2021  |  6:52 PM

944 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम व तहसीलदार ने की पंचायत चुनाव के मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, लगभग 12 वीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं

खड्डा/कुशीनगर।एसडीएम अरविन्द कुमार व तहसीलदार डा. एस.के राय ने तहसील क्षेत्र के वी. एल. ओ. व सुपरवाइजर की बैठक कर अगामी पंचायत चुनाव के मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान लगभग 12 वीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अगामी आदेश तक वेतन बाधित करते हुए दो दिवस में कार्य पूर्ण करके आख्या देने को कहा गया।
शनिवार को तहसील सभागार में तहसील क्षेत्र के गांवों के मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा में यह पाया गया की कुछ वी एल ओ व सुपरवाइजर का कार्य संतोषजनक नहीं था। जनसंख्या के सापेक्ष मतदाता का अनुपात में गड़बड़ी व छूटे नाम,जोड़े गये नाम आदि की सत्यापन कार्य में अनियमितता पर एक दर्जन वी एल ओ के कार्यो में गड़बड़ी पायी गयी ।
उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया की 6 फरवरी से 15 मार्च तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। वी एल ओ व सुपरवाइजर के कार्यों की समीक्षा में बारह लोगों का कार्य सही नहीं पाया गया ,इन लोगो का वेतन अगले आदेश तक बाधित रहेगा। सम्वन्धित से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर एफआईआर भी दर्ज होगा।

आज की हॉट खबर- डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…

पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking