News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पंचायत चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी ने किया गण मान्य लोगो के साथ बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 27, 2021  |  5:55 PM

859 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पंचायत चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी ने किया गण मान्य लोगो के साथ बैठक

खड्डा/ कुशीनगर । खड्डा थाना परिसर में शनिवार की दोपहर बाद पंचायत चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों एवं गांव के गणमान्य लोगों की बैठक कर पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेगा।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। गांवों में शरारती तत्व चिन्हित किये जा रहे हैं। उन्होंने गांवों में अवैध रूप से शराब बनाये जाने की सूचना पुलिस प्रशासन को देने, मतदान प्रभावित करने वाले लोगों की भी सूचना देने की अपील की। कहा कि किसी भी कीमत पर शरारती तत्व बख्शे नहीं जायेंगे। इस बैठक को प्रभारी निरीक्षक आरके यादव, उप आबकारी निरीक्षक विकास कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान रामकृपाल कन्नौजिया, वशिष्ठ मणि त्रिपाठी, दुर्गा सिंह, जफ्फीर अंसारी, इस्तेयाक अली, दीपक गुप्ता, अशोक यादव, निजामुद्दीन, बेचन, प्रदीप जायसवाल, मुन्ना यादव, सुदामा जायसवाल, घनश्याम कुशवाहा, श्यामाचरण, शेषनाथ, आनंद सिंह, उपनिरीक्षक पीके सिंह, अजय पटेल, जीतबहादुर यादव, रमाशंकर यादव, बाबूलाल चौहान आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking