खड्डा/कुशीनगर । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन खड्डा डॉ. नीलेश मिश्रा के पिता डॉ. सी. एम. मिश्रा का बुधवार की रात लगभग 8.15 पर निधन हो गया। मृत्यु की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डॉ. मिश्रा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार यानि आज नारायणी नदी के भैंसहां घाट पर होगा।
खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पहले प्रभारी चिकित्साधिकारी रहे डॉ. सी. एम. मिश्र विभिन्न जनपदों में सरकारी व अन्य जिलाअस्पतालों पर तैनात रहे। उन्होंने सरकारी नौकरी में मुख्य चिकित्साधिकारी तक का सफर तय किया। वर्तमान में भी वे लम्बे समय तक चिकित्सा कार्य से जुड़े रहे। इधर काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी वो दिल्ली व लखनऊ से उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की रात 8.15 पर खड्डा स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके धार्मिक और सामाजिक सेवाओं की वजह से मौत की खबर सुनते ही सोशल मीडिया सहित नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन की खबर सुनकर सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, गंगा सिंह कुशवाहा, रामानंद बौद्ध पूर्व विधायक दीपलाल भारती, ग्रापए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी, पत्रकार अजय मिश्रा, मिथिलेश्वर दुबे दीनानाथ जायसवाल, विद्याधर तिवारी, अभिषेक शाही, लल्लन गुप्ता, संतोष तिवारी, सुमन्त कुशवाहा, संजय पांडेय, नत्थू विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद पांडेय, अमर जयसवाल, दुर्गेश वर्मा, रवि प्रकाश रौनियार, विजय कन्नौजिया, विनोद यादव, नवीन डालमिया, शशि डालमिया, प्रभात तिवारी, अजय मिश्रा संजय अग्रवाल, सुप्रीयमय मालवीय, प्रिंस मद्धेशिया, होसिला सिंह अमित मिश्र, तेज प्रताप सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…