News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मतदाताओं को जागरूक करना युवाओं की जिम्मेदारी: प्रभारी निरीक्षक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 25, 2021  |  8:33 PM

1,064 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मतदाताओं को जागरूक करना युवाओं की जिम्मेदारी: प्रभारी निरीक्षक

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज ज्ञानेंद्र राय रहे। इस दौरान बच्चों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी व रंगोली का अतिथियों ने सराहना की।
प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज ज्ञानेन्द्र राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत में युवा मतदाताओं की संख्या अधिक होने के नाते युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वो ग्रामीण परिवेश के व्यक्तियों को मतदान की महत्ता समझाते हुए उनको अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करना जरुरी है। हमें बिना किसी प्रलोभन के धर्म, मजहब व जाति से उपर उठकर मताधिकार का प्रयोग करनी चाहिए।
थानाध्यक्ष हनुमानगंज ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओ को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के पूर्व मतदाताओं के जागरूकता हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा बनाएं गए स्लोगन एवं रंगोली का अवलोकन भी किया गया। इसके साथ ही साथ मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्त के कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को एक साफ-सुथरी छवि के व्यक्ति के लिए अपने मत का प्रयोग करना चाहिए, जिससे समाज को एक कुशल नेतृत्वकर्ता मिल सके। अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करने से पूर्व प्रधानाचार्य सुशील कुमार के कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोगों की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ मतदाताओं को एक अच्छा प्रतिनिधि चुनने हेतु मतदान के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम में युवा ब्यापार मण्डल के संजय हमदर्द, राजेन्द्र अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, गुलाब चंद,आदर्श तिवारी,नीरज कुमार, लिपिक जितेंद्र यादव, मानदेय शिक्षक विवेक गुप्ता, महंथ मिश्र, कमरुद्दीन अंसारी, रीना देवी, दिनेश यादव, भरत यादव, श्याम सुंदर चौधरी, उपेंद्र गुप्ता, संजीव सिंह,विवेकानंद यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा,चाँदनी श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, मुक्तिनाथ कुशवाहा सहित तमाम शिक्षक कर्मचारी व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking