News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मिल-जुल कर मनाये त्यौहार, शरारती तत्वो पर होगी पुलिस की नजर:ज्ञानेंद्र कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 25, 2021  |  7:37 PM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मिल-जुल कर मनाये त्यौहार, शरारती तत्वो पर होगी पुलिस की नजर:ज्ञानेंद्र कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने गुरुवार को थाना परिसर में आगामी होली व पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न करने के मद्देनजर मुस्लिम धर्मगुरूओं सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवी व संभ्रां त लोगों के साथ बैठक कर लोगों से सुझाव लेकर शान्ति एवं कुशलता पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
थाना परिसर में एस एच ओ ज्ञानेन्द्र राय की मौजूदगी में शान्ति कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी ने सभी से त्योहार मिलजुलकर मनाने की अपील करते हुए गांव के अराजक तत्वों पर नजर रखने, छोटी छोटी घटनाओं पर भी नजर रखते हुए चौकीदार अथवा बीट के कांस्टेबल को सूचना देने व शराब के नशे में गांव में उपद्रव व हुडदंग करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने चेताया कि गांव की सभी सूचनाएं व गतिविधि एकत्र की जा चुंकी है। खलल पैदा करने वाले बक्शे नही जाएंगे। इस दौरान पुलिस विभाग के जवानों के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती

हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…

सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव
सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव

हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking