News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: लड़की ने नहर में लगाई छलांग, बचाने के लिए 2 राहगीर भी नहर में कूदे

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 11, 2021  |  9:36 PM

1,358 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: लड़की ने नहर में लगाई छलांग, बचाने के लिए 2 राहगीर भी नहर में कूदे WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की एक किशोरी परिजनों के डाट से नाराज होकर जान देने के नियति से पहले रेलवे लाईन पर व उसके बाद बड़ी नहर में कूद पड़ी। लड़की को डूबता देख दो युवको ने जान की बाजी लगा दी और पानी में कूद कर किशोरी को नहर से बाहर निकाल जान बचा लिया। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने लड़की को समझा-बुझाकर थाने ले गयी व परिजनों को सौंप दिया ।
गुरूवार की दोपहर थाना क्षेत्र खड्डा कस्बे में किराए के मकान में अपने माता पिता के साथ रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी किसी बात से नाराज हो घर से निकल तीन किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी गाँव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रेल पुल के पास पहुँच गयी। दोपहर बाद किसी ट्रेन को आता देख उसके आगे कूदने की फिराक में थी की आसपास मौजूद लोगों ने उसकी मंशा भांप कर दूर हटा दिया व डांट डपट कर घर जाने को कहा। लड़की पुन: चलते हुए बंजारीपट्टी गाँव के बीच नहर पर बने सड़क पुल पर चढ़ कर पानी में कूद गयी व लड़की डूबने लगी।
कुछ दूरी पर गाँव का युवक एजाज अंसारी व छोटेलाल पासवान मौजूद थे। दोनों ने बताया कि लड़की को नहर में कूदता देख वे बचाने के लिए कूद गये और किसी तरह बचाकर बाहर ले आए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर खड्डा पुलिस पहुँच गयी एवं किशोरी को थाने ले गयी। महिला पुलिस ने किशोरी को समझा बुझाकर परिजनों को सौप दिया ।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking