खड्डा/कुशीनगर | उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर खड्डा ब्लाक मुख्यालय सभागार में बुधवार को श्रम विभाग की ओर से मिशन श्रमिक कल्याण रोजगार मेला का आयोजन कर श्रमिकों का पंजीकरण करते हुए शासन द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री विजयलक्ष्मी मिश्रा ने किया। श्रम विभाग के सह लेखाकार संदीप कुमार मल्ल ने क्षेत्रभर से जुटे श्रमिकों का पंजीकरण आरंभ कराते हुए श्रमिक पंजीकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान तमाम श्रमिकों का आनलाइन पंजीकरण किया गया। इस दौरान सीएससी अमित कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गौतम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…
हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…
कुशीनगर । जनपद में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…