News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सर्दी पर भारी रहा गणतंत्र का जुनून

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 26, 2021  |  8:43 PM

961 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सर्दी पर भारी रहा गणतंत्र का जुनून WhatsApp
Responsive image

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कडाके की ठंड के वायजूद सरकारी, अर्द्धसरकारी सहित सभी विभागों व कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
खड्डा तहसील परिसर में एसडीएम अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार डा. एस.के.राय, पेशकार राहुल चतुर्वेदी, अशोक प्रजापति सहित तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इसी तरह विकास खण्ड कार्यालय में बीडीओ आनन्द प्रकाश, प्रमुख जिलाजीत यादव, खड्डा वन रेंज पर वनक्षेत्राधिकारी वी.के यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रभु,थाना खड्डा में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण यादव, हनुमानगंज थाने पर प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय ने ध्वजारोहण कर झण्डे को सलामी दी। श्रीगांधी इण्टरमीडिएट कालेज खड्डा के प्रधानाचार्य अमरजीत पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। स्वामी विवेकानंद में प्रधानाचार्य केदार गुप्ता, कान्ती देवी में ओमप्रकाश चौरसिया ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम की ग्रामीण अंचलो में भी धूम रही। रामपुर गोनहा पंचायत भवन पर प्रधान रामकृपाल कन्नौजिया, भगवानपुर में प्रधान नागेन्द्र चौधरी, छितौनी नगर पंचायत में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार व अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्र की मौजूदगी में बृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking