खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के धनौजी गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में खड्डा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में शामिल मृतका के सास व ननद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
खड्डा थाना क्षेत्र के गांव धनौजी में बीते 15 मई को प्रतिमा का उसके कमरे में लाश मिली थी। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई थी। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट की छानबीन की तो मौत का कारण गला दबाकर हत्या होना पाया गया। मृतका के पिता अवधेश नट निवासी गाजीपुर थाना तरयासुजान ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसके दामाद बबलू नट का किसी दूसरी महिला से अवैध सम्वंध है, जिसको लेकर उसकी बेटी को दहेज को लेकर हमेशा तंग किया जा रहा था। मृतका के पिता ने पति बबलू नट, सास रमावती तथा ननद मदना कुमारी पर दहेज उत्पीड़न व हत्या की तहरीर देकर पति सहित दो अन्य के खिलाफ धारा 302 व 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक को जानकारी मिली कि आरोपी पति बबलू नट खड्डा-पड़रौना मार्ग के करदह मोड़ से भागने के फिराक में किसी का इन्तजार कर रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में कां. बाबूलाल चौहान व कां. राहुल यादव शामिल रहे। इस सम्बंध एस एच ओ खड्डा आरके यादव का कहना है कि हत्या व दहेज उत्पीड़न के मामले में मुख्य आरोपी बबलू नट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष अन्य की तलाश जारी है।
कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…
कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…