News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोपालगंज: थाने में तैनात महिला सिपाही पर बिगड़ी दारोगा की नियत. एसपी ने दिए जांच के आदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2020  |  9:04 AM

1,819 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपालगंज: थाने में तैनात महिला सिपाही पर बिगड़ी दारोगा की नियत. एसपी ने दिए जांच के आदेश

गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है, थाने में तैनात महिला सिपाही ने दरोगा पर ही छेड़खानी का आरोप लगाया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी जो कि कॉन्स्टेबल की तैनाती मोहम्मदपुर थाने में है आरोप है कि थाने में बिजली नहीं थी और वह सीढ़ी पर थी उसी वक्त दारोगा अवधेश कुमार सिंह ने उन्हें पीछे से आकर पकड़ लिया और छेड़खानी की वहीं इस मामले में महिला पुलिसकर्मी ने गोपालगंज एसपी मनोज तिवारी को पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया है, महिला पुलिसकर्मी का दावा है कि इस घटना को उनकी एक सहकर्मी ने भी देखा है,वहीं इस मामले में गोपालगंज एसपी मनोज तिवारी ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के आदेश दिए गए हैं जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी,

आपके लिए और..- मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

वही पीड़ित महिला सिपाही ने अपने साथ हुई घटना की लिखित शिकायत गोपालगंज एसपी को भेजे जाने के बाद एक कॉपी पीड़ित महिला गार्ड ने बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन को भी भेजी है,पुलिस मेंस एसोसिएशन ने महिला के साथ हुई इस घटना की कड़ी निंदा की है साथ ही एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने गोपालगंज एसपी को इस मामले से अवगत कराते हुए एसआई अवधेश कुमार को सेवा से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking