News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर:अधूरा रह गया बेटे के नामकरण का सपन, पिता की हो गई सड़क हादसे में मौत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2020  |  7:07 PM

1,091 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर:अधूरा रह गया बेटे के नामकरण का सपन, पिता की हो गई सड़क हादसे में मौत!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी खबर आ रही है। जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी बीएसएफ हवलदार की राजस्थान के जोधपुर में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान का पार्थिव शरीर बीएसएफ के एयरलाइंस से गोरखपुर लाने की तैयारी हो रही है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर थाना इलाके के आगोलाई स्थित केसर होटल के सामने गुरुवार देर रात एक इनोवा कार और ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिपरा निवासी बीएसएफ हवलदार भरत सिंह (40) पुत्र राज मंगल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

जिसके बाद घायल जवान को बालेसर के सरकारी अस्पताल में ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
बीएसएफ जवान की मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। बीएसएफ जवान की दो लड़कियां अंतरा सिंह (10), छनछन सिंह (7) और दो महीने का एक पुत्र है। पत्नी और बच्चे उनके साथ में ही रहते थे। बेटे का अभी नामकरण नहीं हुआ है। भरत सिंह अगले महीने घर पर आकर भोज का कार्यक्रम रखे करने वाले थे। लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking