News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: छेडखानी से परेशान इंटर की छात्रा ने खुद को लगाई आग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2020  |  5:59 AM

1,191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: छेडखानी से परेशान इंटर की छात्रा ने खुद को लगाई आग

गोरखपुर के पिराइच इलाके में एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि गांव का ही एक लड़का आए दिन उसे तंग करता था। पुलिस ने आरोपी के परिजन को हिरासत में ले लिया है।
लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

गोरखपुर के पिपराइच इलाके के रतनपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की 17 साल की बेटी जो 12वीं की छात्रा है, उसने गांव के ही शोहदे हरीश की छेड़खानी से परेशान होकर 10 अगस्‍त की रात आग लगा ली थी। परिजन ने उसे बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

लड़की के पिता गुजरात में काम करते थे। लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण वे चार माह से घर पर ही हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके पांच बच्चे हैं। बड़ा लड़का 22 साल है, दूसरा 16 साल का है। तीन बच्चियां हैं। इसमें 17 साल की एक बेटी की बीमारी से छह साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि 15 साल की बेटी की करंट लगने के कारण मौत हो चुकी है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बच्‍ची को ट्यूशन जाते समय हरीश नाम का लड़का छेड़ता था। उसने ये बात घर पर पिता और भाई को बताई थी। परेशान होकर छात्रा ने कमरा बंद कर आग लगा ली।

इलाज के दौरान आज हुई मौत

सीओ चौरी चौरा रचना मिश्रा ने बताया कि मृतक लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ की घटना की शिकायत कभी पुलिस से नहीं की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking