News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर:- शादी के एक महीने बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई दुल्हन, साथ ले उड़ी 15 लाख के गहने!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 30, 2021  |  12:54 PM

1,038 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर:- शादी के एक महीने बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई दुल्हन, साथ ले उड़ी 15 लाख के गहने!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिलचस्प वाक्या सामने है, जिसे सुनकर कोई भी दांतों तले उंगली दबा लेगा। यहां एक नव विवाहिता शादी के एक महीने बाद अपने बॉयफ्रेंड और एक अन्य युवक के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं, दुल्हन घर में रखा कैश और 15 लाख रुपए कीमत के गहने भी अपने साथ ले गई। दुल्हन के फरार होने की जानकारी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

दरअसल, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दुल्हन के कारनामे की उन्हें भनक लगी। जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में राजघाट थाना पुलिस को लुटेरी दुल्हन के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।यह मामला गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, मनीष कुशवाहा की शादी 27 अप्रैल 2021 को तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार स्थित युवती से हुई थी।

29 अप्रैल को मनीष के बहुभोज का कार्यक्रम उनके घर पर ही संपन्न हुआ। बीच में दुल्हन पहली विदाई के तहत मायके गई। चार दिन पहले ही दुल्हन अपनी ससुराल वापस लौटी थी। बता दें कि 27 मई की रात में वह अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ रात में 12 बजे के बाद चुपके से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस बारे में दुल्हन के पति मनीष कुशवाहा ने बताया कि रात का वक़्त था सारे लोग सोए थे। लेकिन जब सुबह नींद खुली तो पत्नी गायब थी।जिसकी सूचना हम लोगों ने तत्काल डायल 112 नम्बर को दी मौके पर पीआरवी के पुलिसकर्मी भी पहुंचे सीसीटीवी कैमरे देखा तो सारी घटना सामने आई। मनीष ने बताया कि घर से पौने दो लाख कैश, जेवरात, कपड़े और अन्य सामान सहित कुल करीब 15 लाख रुपए के सामान लेकर वह फरार हुई है। राजघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान
ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया…

जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान
जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान

गोरखपुर। रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी…

मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking