News Addaa WhatsApp Group Join करें

गड़बड़झाला : जेल में बंद कैदी के नाम पर हुआ मनरेगा भुगतान,दर्ज हुआ मुकदमा,आईये जानते है किस ग्राम सभा का है मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 9, 2022  |  8:07 AM

1,288 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गड़बड़झाला : जेल में बंद कैदी के नाम पर हुआ मनरेगा भुगतान,दर्ज हुआ मुकदमा,आईये जानते है किस ग्राम सभा का है मामला
  • लोकपाल मनरेगा कुशीनगर के आदेश पर ग्राम प्रधान सुरसती देवी, सचिव सुनील सिंह व टीए मनरेगा रविन्द्र नाथ मिश्र पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा
  • तमकुही विकास खण्ड के बभनौली का मामला
  • आरटीआई कार्यकर्ता प्रदीप सिंह ने किया था शिकायत

कुशीनगर । जिला कारागार देवरिया में बंद कैदी के नाम पर मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो के मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी भरकर सरकारी धन का गबन किया गया है। इसका आरोप विकासखंड तमकुही राज के ग्राम पंचायत बभनौली की तत्कालीन प्रधान सुरसती देवी, तत्कालीन सचिव सुनील कुमार सिंह और टीए रविन्द्र नाथ मिश्रा पर लगा था, इस मामले में लोकपाल मनरेगा कुशीनगर के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई हैं।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

मामले में बभनौली निवासी और वर्तमान में गोरखपुर रह रहे प्रदीप कुमार सिंह ने जन सूचना अधिकार नियम 2005 के तहत खंड विकास अधिकारी तमकुहीराज से सूचना मांगा था कि प्रद्युम्न का नाम फर्जी तरीके से मस्टर रोल में भरकर एक सप्ताह का मजदूरी निकाला गया, जबकि प्रद्युम्न पिछले पांच मई से नौ मई तक जिला कारागार देवरिया में बंद था। इस मामले को लोकपाल मनरेगा कुशीनगर ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। उसके बाद पटहेरवा पुलिस ने ग्राम प्रधान सुरसती देवी, सचिव सुनील सिंह और टीए रविन्द्र नाथ मिश्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगो मे हड़कम्प हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking