News Addaa WhatsApp Group

चौधरी चरण सिंह की नीतियों में ही गांव, नगर का विकास संभव -भगवान दयाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2023  |  6:51 PM

73 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चौधरी चरण सिंह की नीतियों में ही गांव, नगर का विकास संभव -भगवान दयाल
  • राष्ट्रीय लोक दल की मासिक  बैठक सम्पन्न

कसया/कुशीनगर। नगर स्थित राष्ट्रीय लोक दल  के कैंप कार्यालय पर रविवार को  पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

 बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि  पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संत कबीर नगर क्षेत्र भगवान दयाल विश्वकर्मा ने कहा कि रालोद संस्थापक चौधरी चरण सिंह की नीतियों में ही गांव, नगर का विकास सँभव है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास को लेकर पोल खुल गयी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया जीतेगी और भाजपा हारेगी।

आह्वान किया कि  पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता करें। तभी पार्टी मजबूत होगी। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सूची संत कबीर क्षेत्र सचिव वशिष्ठ कुमार गौतम,  अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि प्रताप गौतम, जिला उपाध्यक्ष रविप्रताप सिंह,  अल्ताफ हुसैन ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता करते हुए कुशीनगर जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर ने कहा कि रालोद हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, नौजवानों व नारी शक्ति के हक व हकूक के लिए आवाज बुलंद करती रहती है। भाजपा ने विकास के नाम पर जनता से छल किया है। जनता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जान गई है। आने वाले समय मे इंडिया गठबंधन पूरे देश मे जितने जा रहा है।

इस अवसर पर श्रीनिवास गुप्ता, हरकेश प्रताप कुमार, रामनिवास पटेल, दिलीप पाल, अशोक शर्मा, मोहर्रम अंसारी, आनंद प्रताप, रवि प्रताप सिंह, बीरबल गुप्ता, सत्यम पांडेय, राम आशीष, ध्रुव कुमार आर्य, विक्रम प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking