News Addaa WhatsApp Group Join करें

जनसेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य-मनीष कुमार रुंगटा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 1, 2020  |  3:19 PM

1,644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जनसेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य-मनीष कुमार रुंगटा WhatsApp

वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

मानव सेवार्थ निःशुल्क लंगर का प्रसाद वितरण कर हुआ समापन

मानव सेवा ही मानवीय धर्म है-प्रमोद त्रिपाठी,(उपजिलाधिकारी)

प्रवासी मजदूरो को लगातार भोजन कराना एक ऐतिहासिक कार्य है, इसके आयोजन करने वाले बधाई के पात्र हैं-हरेंद्र मिश्र
(प्रभारी निरीक्षक)

जनसेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है-मनीष कुमार रुगटा
(जिलाध्यक्ष नमोसेना, कुशीनगर)

हाटा कुशीनगर:-स्थानीय उपनगर में देश मे फैले कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा लॉक डाउन के बाद से ही पैदल अपने घरों को जा रहे प्रवासी मजदूरों के परेशानियों के मद्देनजर मारवाड़ी युवा मंच एवं  व्यापारियों द्वारा 1 अप्रैल 2020 से ही मानव सेवार्थ चल रहे निशुल्क लंगर को 31 मई 2020 को इन कोरोना योद्धाओं द्वारा युवा मंच के सहयोगियों को भोजन/ प्रसाद करा कर समापन कर दिया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रमोद त्रिपाठी ने मारवाड़ी युवा मंच एव ब्यापारियों की जमकर  प्रशंसा की और कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और यही मानवीय धर्म है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्र ने कहा कि इन विषम परिस्थितियों में गरीब मजदूरों को भोजन कराना एक महान व पुनीत कार्य है। इनके आयोजको ने एक सराहनीय कार्य कर इतिहास बनाने का कार्य किया है।इनकी जितनी  प्रशंसा की जाय कम है।
नमो सेना के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार रूंगटा ने अपने सभी सहयोगियो के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा के लिए मेरा जीवन समर्पित है हमसे जो भी बन पाएगा गरीबो के लिए करता रहूंंगा।इस दौरान एल. बी. यादव, तहसीदार सुकर्मा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीदार योगेंद्र पांडेय ,वेद प्रकाश सिंह एवं मय फोर्स, नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा, अमर केडिया , नंदकिशोर नथानी, सुधीर रूंगटा, सत्यम बरनवाल विकास केडिया सहित समस्त मीडियाकर्मी  सहित अन्य लोग  मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking