News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

May 9, 2026  |  6:09 PM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल WhatsApp
Responsive image
  • तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो की मौत 

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार दोपहर बाद खड्डा -नेबुआ मार्ग पर लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के बगल में एफसीआई गोदाम के पास एक सड़क हादसे में पत्नी सहित पति की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस एवं पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज निवासी के रूप में हुआ है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित एफसीआई गोदाम के सामने शनिवार दोपहर बाद तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जनचर्चा के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा हुआ बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान पति पत्नी के रूप में बृजेश पुत्र रामानंद एवं प्रियंका देवी पत्नी बृजेश निवासी नेबुआ रायगंज थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई है। मृतक पति पत्नी ने अपने पीछे एक पुत्री अंजली 10 वर्ष और दो पुत्रों मटरु 7 वर्ष और भोला 5 वर्ष को छोड़ गए हैं। वहीं हादसे में अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनकी पहचान विनय पुत्र मिथिलेस प्रसाद, सतेंद्र पुत्र रामबरन व चीनू पुत्र पृथक नारायण निवासी भरसर खास थाना कप्तानगंज बताया जा रहा है।

यह खबर जैसी ही आम हुई नेबुआ_नौरंगिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया में भर्ती कराया गया है। इस हादसे ने इलाके को झकझोर के रख दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking