सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली पिता बनने वाले हैं. उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की है और बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. इस तस्वीर में अनुष्का बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड के सबसे पावर कपल में शुमार किया जाता है. दोनों स्टार्स अपनी-अपनी फील्ड में शानदार काम करने के चलते सुर्खियों में रहते हैं. कुछ ही दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक फैन ने अनुष्का से पूछा था कि क्या आपके करीबी आपसे बेबी प्लानिंग के लिए नहीं पूछते हैं? आपकी और विराट की शादी को अब काफी वक्त हो चला है. इस पर अनुष्का ने कहा था कि नहीं, कोई भी नहीं पूछता है। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही लोग पूछते हैं.
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…