News Addaa WhatsApp Group

टीम भावना से कार्य करते हुये, अपराध पर लगाये अंकुश: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 9, 2020  |  11:04 AM

909 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टीम भावना से कार्य करते हुये, अपराध पर लगाये अंकुश: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर

अपराध गोष्ठी/कुशीनगर

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

  • जनता की शिकायती आवेदनपत्रों का निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नही: विनोद कुमार मिश्र (पुलिस अधीक्षक)
  • पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी
  • टीम भावना से कार्य करते हुये, अपराध पर लगाये अंकुश

आज रबिवार को पुलिस लाइन्स स्थित सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर जनपद की कानून-व्यवस्था की समीक्षा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा की गयी। गोष्ठी के प्रारम्भ में स्थिति की जानकारी ली गयी, तथा जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओ का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुये मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस क्रम में अज्ञात अभियोगों को वर्क आउट करने के साथ गौ तस्करी / गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। वही अवैध शराब निष्कर्षण/ बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी के अपराधो पर पुर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबन्ध में कार्य योजना भी बनायी गयी।
टॉप 10 में चिन्हित अपराधियों के विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही किया जाये तथा टाँप 10 अपराधियों की सूची को निरन्तर अद्यावधिक(अपडेट) करते हुए नये अपराधियों को सूची में सम्मिलित किया जाय।
आईजीआरएस के लम्बित संदर्भो की समीक्षा, विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मालों के निस्तारण, जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। शहर व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, वांछित / वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी किये जाने व निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम व रासुका के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिया गया । पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में समीक्षा कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए कड़े निर्देश दिये गये। अपराधिक घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल पहुचने तथा आवश्यक कार्यवाही करनें के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया।Crime meeting Kushinagar
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा की आम जनता से अच्छा व्यवहार, जनप्रतिनिधियों का सम्मान तथा मीडिया के लोगो से अच्छा सम्बन्ध रखनें एवं किसी भी घटना के समय घटना के बारे में सही जानकारी से तत्काल सभी को अवगत कराया जाय ताकि आम जनता में गलत लोगो द्वारा कोई अफवाह न फैलाई जा सके ।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जागरुक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये कि लोगो को बताया जाय कि आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकलें व कार्य पूर्ण हो जानें पर तत्काल अपने घर वापस चले जायें। कहीं पर भी भीड़ न लगायें। लोगों से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखें। घर से जब भी बाहर निकलें मास्क पहनकर निकलें।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञानशाखा, निरीक्षक रेडियोशाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, प्रभारी मीडिया सेल, प्रभारी डीसीआरबी शाखा, प्रभारी विशेष जॉच प्रकोष्ठ, प्रभारी विशेष शिकायत प्रकोष्ठ, प्रभारी डायल-100, प्रभारी यातायात, रीडर व पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking