News Addaa WhatsApp Group

डीएम, एसपी एडीएम सहित अधिकारियो ने वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों संग खेली फूलों की होली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 7, 2023  |  10:42 PM

455 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीएम, एसपी एडीएम सहित अधिकारियो ने वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों संग खेली फूलों की होली
  • डीएम एसपी ने वृद्ध जनों को दिया होली गिफ्ट, लिया वृद्धजनों का आशीर्वाद

कसया, कुशीनगर। नगर के गोरखपुर रोड पर स्थित वृद्धाश्रम में डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एडीएम देवी दयाल वर्मा सहित अधिकारियो ने वृद्धजनों संग खेली फूलों की होली और उन्हें गिफ्ट देकर उनका आशिर्बाद लिया।
इस मौके पर जिलाधिकारी व एसपी ने जनपद वासियो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी रंजन ने कहा कि होली प्रेम, मोहब्बत, भाईचारा का पर्व है। इससे समाज मे समरसता का संचार होता है। वृद्धजनों का हमें सम्मान करना चाहिए औऱ उनका हर तरह से सहयोग कर उनका आशिर्बाद लेना चाहिए। तभी एक अच्छे समाज का निर्माण होगा।

आज की हॉट खबर- तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

एसपी श्री जायसवाल ने होली शांति और सौहार्द के साथ मानने की अपील की। डीएम, एसपी व अधिकारियों ने बुजुर्गों को होली किट व खाद्य बितरित कर उनका आशिर्बाद लिए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्ता, सीओ कुंदन कुमार सिंह,थाना प्र.नि. डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि,नगरपालिका कर्मी ब्रजेश गौतम, श्रवण तिवारी, लड्डन सहित अधिकारी कर्मचारी व वृद्धा आश्रम की सेवा कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 
लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 

हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ…

ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking