News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: तेज रफ्तार लग्जरी कार चार लोगों को रौंदा, एक की मौत!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 23, 2020  |  12:47 PM

1,531 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: तेज रफ्तार लग्जरी कार चार लोगों को रौंदा, एक की मौत! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में तुर्कपट्टी-समउर मार्ग पर तुर्कपट्टी के तरफ से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार लग्जरी कार ने चार लोगों को बुरी तरह रौंद दिया, जिसमें एक घायल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अन्य तीन को गंभीर चोटें आई हैं।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव कोरया नोनिया पट्टी निवासी नरेश कुशवाहा पुत्र बुंदेली उम्र लगभग 39 वर्ष बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन है। शनिवार की देर रात्रि दोघरा की तरफ से बिजली बनाकर अपने घर कोरया नोनिया पट्टी जा रहा था। जब नरेश तुर्कपट्टी-समउर मार्ग पर स्थित कोरया देवानटोला पहुंचा तो तुर्कपट्टी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे बुरी तरह रौंद दिया।

बेकाबू कार उसके बाद सड़क से गुजर रहे मुजम्मिल पुत्र हाकिम और नियाजुल पुत्र रोजा और खिरिया के पांडेय पट्टी निवासी रूदल यादव को भी रौंद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी जीतेंद्र सिंह ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल जाते समय गम्भीर रूप से घायल नरेश की रास्ते में मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking