News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: पुलिस ने जिस व्यक्ति के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, वह चौराहे पर चाय पीता मिला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 21, 2021  |  12:34 PM

1,247 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: पुलिस ने जिस व्यक्ति के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, वह चौराहे पर चाय पीता मिला

देवरिया | सूबे के देवरिया जिले में एक अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां एक अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जिसके बाद सलेमपुर पुलिस ने परिजनों के शिनाख्त के आधार पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन जिस शव का पुलिस ने पंचनामा कराया था वह व्यक्ति गांव के चौराहे पर चाय पीते मिला. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जब इसकी सूचना जिंदा व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस को दी तो आनन-फानन मे शव के पोस्टमॉर्टम रोक दिया गया. उसके बाद फिर से जांच शुरु की गई है.

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

दरआसल सलेमपुर *कोतवाली क्षेत्र* के धनौती रेलवे क्रासिंग के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उसके बाद सलेमपुर पुलिस ने मृतक की पहचान परिजनों के शिनाख्त के आधार पर फुलेसर के रुप में कर दी, जो मईल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव का रहने वाला था. इधर जब फुलेसर की मौत की सूचना गांव पहुंची तो उसके घर में कोहराम मच गया और लोग अन्तिम संस्कर में जुट गये. लेकिन कुछ घंटे बाद जब फुलेसर अपने गांव के चौराहे पर चाय पी रहा था तो लोग हतप्रभ हो गये और उसके मौत होने की बात बताई. जिसके बाद फुलेसर के लड़के को वीडियो कॉल के जरिए जिंदा होने की बात बताई गई.

*अफसरों ने साधी चुप्पी*

इसके बाद पूरा परिवार पोस्टमॉर्टम हाउस छोड़कर श्रीनगर गांव पहुंच गया और अंतिम संस्कार की तैयारियों को रोक दिया. वहीं मामले की जानकारी होने के बाद अब पुलिस के हाथ-पांव गये और सड़क हादसे में मरे हुए व्यक्ति के बारे मे जानकारी जुटाने मे लग गयी. अब इस घटना पर देवरिया पुलिस के बड़े अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking