News Addaa WhatsApp Group Join करें

देश में कोरोना से मौत का आंकडा 20 हजार पार, पहले 10हजार मौते होने में 97 दिन लगे थे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 7, 2020  |  5:54 AM

1,397 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देश में कोरोना से मौत का आंकडा 20 हजार पार, पहले 10हजार मौते होने में 97 दिन लगे थे

बुरी खबर है। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बीस हजार के पार हो गया है। संक्रमण से पहली मौत 11 मार्च को कर्नाटक में हुई थी। तब से 28 अप्रैल तक यानी 48 दिनों में मरने वालों की संख्या एक हजार हुई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

इसके बाद मौतों की रफ्तार लगातार बढ़ती गई। 29 अप्रैल से 16 जून तक यानी 49 दिनों में ही 9 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया यानी मरने वालों की संख्या दस हजार हो गई थी। अब केवल 19 दिनों में मौत का यह आंकड़ा दस हजार से बीस हजार के पार हो गया।

भारत दुनिया का 8वां देश जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

20 हजार मौत का आंकड़ा छूते ही भारत दुनिया का 8वां देश हो गया जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

पहले नंबर पर अमेरिका है। जहां 1.32 लाख मामले हुए हैं।
दूसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 64.9 हजार मौतें हुई हैं।
5 देश ऐसे हैं जहां संक्रमण के मामले भारत से काफी कम हैं। इसके बावजूद इन देशों में भारत से ज्यादा मौतें हुई हैं। इनमें यूके, इटली, मैक्सिको, फ्रांस, स्पेन शामिल हैं।
यूके में 2.85 लाख मामले है और 44.22 हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसी तरह इटली में 2.56 लाख मामले हैं और यहां 34.86 हजार लोगों की जान जा चुकी है।
मैक्सिको में 2.58 लाख केस हैं और 30 हजार मौतें हो चुकी है। स्पेन में 2.97 लाख केस हैं और यहां 28 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
कोरोना से हुई 77% मौतें केवल चार राज्यों से
देश में अब तक बीस हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 44.11% लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे। देश की राजधानी दिल्ली के 15.33%, गुजरात के 9.71% और तमिलनाडु के 7.85% मरीज थे। इस तरह से 77% मौतें केवल चार राज्यों में हुईं। बाकी 33% मौतें अन्य राज्यों से हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking