Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

पंखा के सहारे दुपट्टा से लटकता मिला एएनएम का शव

न्यूज अड्डा डेस्क
May 1, 2023, 8:24 PM IST • अब तक 92 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रविवार की रात दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के स्वास्थ्य उपकेंद्र के एक कमरे में यहां तैनात एएनएम दीपसिखा गौतम का शव पंखा के सहारे दुपट्टा के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस शव का पंचनामा बनवा अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

मुरादाबाद जनपद के कुंदेकरी थानाक्षेत्र के सरारी पंजू गांव निवासी प्रकाश राव गौतम की 28 वर्षीय पत्नी दीपशिखा गौतम तीन वर्ष पूर्व संविदा एएनएम के पद पर चयनित हुई। उनकी नियुक्ति ग्राम पंचायत दुमही के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर हुईं। दो बच्चों विशाखा गौतम नौ वर्ष व दीपांकर गौतम की मां दीपशिखा दुमही स्थित उक्त उपकेंद्र पर अकेले निवास करती थीं।

Advertisement

रविवार की रात एक व्यक्ति ने आशा कार्यकत्री को फोनकर दीपशिखा को देखने की बात कही। आशा की सूचना पर दुदही सामुदायिक केंद्र के चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार चिकित्साकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर किसी ग्रामीण ने पुलिस को भी सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर गए तो कमरे का दरवाजा भी बंद मिला। दरवाजा तोडकर पुलिस अंदर पहुंची तो दीपशिखा फंदे से लटकती मिली। उसे नीचे उतारा गया व चिकित्साकर्मियों ने जांच की तो मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व पंचनामा बनवा अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है। घटनास्थल से पुलिस को दो मोबाइल फोन व चार सिमकार्ड मिले। मृतका द्वारा अंतिम नंबर पर किए गए बातचीत का काल डिटेल आत्महत्या के रहस्य को सुलझाने में मददगार साबित होगी। इसके अलावा पुलिस सभी सिमकार्डों से हुई बातचीत के ब्यौरा के आधार पर मामले के तह तक जाने का प्रयास करेगी। इसके अलावा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट भी आत्महत्या का कारण जानने में सहायक साबित होगें। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुरादाबाद से परिजन कुशीनगर आ रहे हैं। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स: #दुदही
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi