News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: ऐतिहासिक होगी सम्राट अशोक की जयंती-एनपी कुशवाहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 23, 2021  |  4:54 PM

1,586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: ऐतिहासिक होगी सम्राट अशोक की जयंती-एनपी कुशवाहा
  •  सम्राट अशोक जयंती समारोह में राष्ट्रीय झंडारोहण के साथ होगा राष्ट्रीय वंदना का कार्यक्रम
  • अतिथियों के परिचय व स्वागत कार्यक्रम के बाद संविधान की शपथ दिलाने के साथ दीप प्रज्वलन का होगा कार्यक्रम।

गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

पडरौना। 25 मार्च राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा के तत्वाधान प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्म उत्सव समारोह मनाया जाना है.जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। ये बाते राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने नगर के भारतीय इंटर कॉलेज कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही । उन्होंने कहा कि इस बार संगठन के द्वारा 21 वे वर्ष के रुप में मनाने जा रही है। यह कार्यक्रम अपनें आप में ऐतिहासिक होगा। इसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय झंडा रोहण के के बाद राष्ट्र वंदना करने व संविधान की शपथ भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा दोहराई जाएगी। इसके अलावा दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों का परिचय एवं स्वागत का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि पडरौना में इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा के द्वारा की गई थी। इस बार के कार्यक्रम में स्वर्गीय कुशवाहा को श्रद्धांजलि दी जायेगी । श्री कुशवाहा आगे कहा की इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद गाजीपुर जगदीश सिंह कुशवाहा समेत लीलावती कुशवाहाव डॉ नवल किशोर शाक्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा,पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर नंद रतन भंते समेत पूर्व विधायक देवरिया दीनानाथ कुशवाहा शामिल होंगे।श्री कुशवाहा ने कहा की सम्राट अशोक इस देश के नहीं दुनिया के एक ऐसे सम्राट है.जो किसी जाति धर्म में नहीं बांधे जा सकते । एसे में राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा की कैबिनेट में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है की जो प्रियदर्शी सम्राट अशोक से प्रेम करते हैं, और तथागत बुद्ध के सिद्धांतों से सहमत हैं।उन सभी का इस कार्यक्रम में स्वागत कर इस संगठन में शामिल किया जाएगा | उन्होंने 25 मार्च को नगर के जूनियर हाई स्कूल के मैदान में दिन में 11:00 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने अपील किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking