गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज़ अड्डा
पडरौना/कुशीनगर।कसया तहसील क्षेत्र के गांव डूंगरभार निवासी एबीपी न्यूज चैनल के संवाददाता अखिलेश तिवारी की पत्नी सीमा देवी का रविवार को दोपहर बाद निधन हो गया। वह कैंसर पीड़ित थीं और लंबे समय से इलाज चल रहा था। निधन पर पत्रकारों ने शोक जताया है। मूलत: कसया थाना क्षेत्र के डूमर भार गांव निवासी अखिलेश तिवारी कि पत्नी सीमा को सीने में कैंसर था। इसके बाद सर में ट्यूमर हो गया था जिनका बडोदरा में इलाज चल रहा था। जहां रविवार को दोपहर बाद उनका निधन हो गया।
देर शाम गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर दविंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर अशोक शुक्ला,एसएन शुक्ला,मनीष मिश्रा, आसिफ खान,संतोष सिंह,पवन मिश्रा,खुर्शीद आलम,केडी यादव राकेश कुशवाहा,विनय उपाध्याय,अनिल तिवारी कृष्ण मोहन पान्डेय, अफजाल अंसारी राजन विश्वकर्मा,कृष्ण कुमार राय,प्रमोद मद्धेशिया, पीके गौड़,मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…